बोकारो, जून 3 -- गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत के कोठीटांड़ स्थित झामुमो कार्यालय में बुधवार को बीएलए-2, एसआईआर एवं बूथ कमेटी से संबंधित बैठक की गई। अध्यक्षता झामुमो बोकारो जिला उपसचिव सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने की। पर्यवेक्षक के रूप में झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी, जिला प्रवक्ता आकाश टुडू तथा गोमिया प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि लुदू मांझी उपस्थित थे। प्रखंड के पदाधिकारियों सहित आठ पंचायतों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बोकारो जिले के सभी नौ प्रखंडों में पिछले एक माह से बीएलए-2, एसआईआर एवं बूथ कमेटी से संबंधित सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में निर्धारित समय सीमा के भीतर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) और एसआ...