बीएलए प्रशिक्षण को लेकर हुई बैठक
लातेहार, जून 4 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। झामुमो प्रखंड कमेटी बालूमाथ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि बूथ स्तरीय कमेटियों के गठन के लिए बूथ लेवल एजेंट चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके बाद 6 जून को लातेहार टाउन हॉल में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के आगमन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी चयनित बीएलए एवं उनके सहयोगी सदस्यों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए लातेहार पहुंचने का निर्देश दिया गया।बैठक में पंचायत अध्यक्षों और सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई । नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए और इसके लिए संगठन स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। यह भी पढ़ें- स्वच्छ मतदाता सूचि निर्माण में बीएलए-2 की भूमिका अहम: विनोद पांडेय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.