फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- फर्रुखाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव मतगणना के दौरान सातनपुर मंडी गेट पर पुलिस की ओर से हुए लाठी चार्ज में घायल माधौपुर बूथ के बीएलए रणवीर सिंह यादव को एक लाख रुपये का चेक भेजा है। यह चेक डॉ.नवल किशोर शाक्य के हाथों में भेजा गया। एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बीएलए को यह चेक सौंपा गया। राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.