हल्द्वानी, जून 1 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बीएलएम अकादमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए गए। एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों को सशक्त ढंग से दर्शाया। प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों पर प्रकाश डाला। स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। एनसीसी के सीटीओ दीपक जोशी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प यह भी पढ़ें- तंबाकू का संसार, विनाश का द्वार यह भी पढ़ें- एसएलके ...