भागलपुर, जुलाई 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर में दो दिवसीय चार मिनट अनुसंधान-निष्कर्ष (4-एमआरएफ) प्रतियोगिताक का समापन शुक्रवार को हो गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिहार कृषि कॉलेज (बीएसी) सबौर की जयश्री नाइक, अपराजिता शालिनी एवं प्रगति कुमारी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बीएसी की आराध्या राज, गोपीरेड्डी उदय किरण एवं अनुराग मिश्रा ने संयुक्त रूप से हासिल किया, जबकि तृतीय स्थान कुमारी सिबी रानी (डीकेएसी), बीएसी के उत्कर्ष चतुर्वेदी एवं सुपर्णा मुखर्जी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पीजी विद्यार्थियों को अपने शोध निष्कर्षों को प्रभावशाली, स्पष्ट और संक्षिप्त रूप से मात्र चार मिनट मे...