भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर में 27-28 जून को 'आम समागम-2026' का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन करेंगे। कई मंत्री और अधिकारी भी शिरकत करेंगे। इस आयोजन में देश भर के आम विशेषज्ञों और किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस वर्ष आम समागम का थीम 'स्वाद, संस्कृति और समृद्धि का संगम' रखा गया है। इसकी तैयारी को लेकर विवि में शनिवार को कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।

कार्यशाला और विषय इस दौरान एक राष्ट्रीय कार्यशाला का भी आयोजन होगा। इसका विषय 'आधुनिक तकनीक से गुणवत्तायुक्त आम उत्पादन, भंडारण एवं प्रसंस्करण' रखा गया है। कार्यशाला में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानो...