रांची, अगस्त 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के विभिन्न संकायों के स्नातकोत्तर व पीएचडी पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए रविवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा प्रभारी और बीएयू के स्नातकोत्तर संकाय के डीन डॉ रमेश कुमार ने बताया कि परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई, जिसका परिणाम 15 दिनों में घोषित कर दिए जाने की संभावना है। बीएयू में कृषि संकाय, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन संकाय और वानिकी संकाय के विभिन्न विभागों के स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके अलावा एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज के विभिन्न विभागों में चलनेवाले एमटेक पाठ्यक्रम और कृषि व्यवसाय प्रबंधन केंद्र में संचालित होनेवाले एमबीए एग्री बिजनेस में नामांकन के लिए भी उम्मीदवार ...