भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता  बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर में ब्लूबेरी पर शोध होगा। शोध के लिए विश्वविद्यालय में ब्लूबेरी का फल मंगाया गया है। इस फल पर ही वैज्ञानिकों की टीम शोध कर बिहार में इसके पौधों के होने की संभावना तलाश करेगी। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह के निर्देशन में यह शोध होना है। कुलपति के मुताबिक इसके पौधे टिश्यू कल्चर लैब में तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बिहार भर में इसका विस्तार किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...