बीएयू में वेबसाइट प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
रांची, जून 25 -- रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा गुरुवार को झारखंड के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत सहायकों के लिए वेबसाइट प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ डीके शाही ने कहा कि किसी भी संस्था की वेबसाइट अपने कार्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया कि एक महीने के अंदर अपने-अपने कृषि विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर पूर्ण जानकारी अपलोड करें। वेबसाइट में सुधार और सुदृढ़ीकरण संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए। अपर निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ निरंजन लाल ने भी अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.