भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर के कृषि सूचना विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अनुसंधान केंद्र (सीएआईआर) द्वारा छह दिवसीय बूट कैंप का समापन शनिवार को हुआ। इसका विषय 'ड्रोन एवं एआई टेक्नोलॉजी' था। यह आयोजन सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) के सहयोग से आयोजित हुआ था। इस आयोजन में प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, ड्रोन प्रणालियों और एआई आधारित स्मार्ट कृषि समाधानों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्मार्ट कृषि के लिए अपनाई जा रही तकनीकों के बारे में जानकारी देना और प्रयोग कर देखना था।

बूट कैंप का उद्देश्य पीआरओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस बूटकैंप का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सटीक खेती (से जुड़ी ...