रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में शुक्रवार को विद्यार्थियों, कर्मियों और शिक्षकों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वानिकी संकाय और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे ने की। कुलपति ने जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, सतत ऊर्जा, जैव विविधता संरक्षण आदि विषयों पर बात की और लोगों से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति सचेत रहने की अपील की। उन्होंने कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों और प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त पोषक तत्वों व जैव कीटनाशी का प्रयोग करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध विश्वविद्यालय में लिया गया हरित संकल्प मौके पर वानिकी कॉलेज परिसर और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने ...