रांची, अप्रैल 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग की है। कर्मियों का कहना है कि पिछले 20 वर्षों से उनका नियमितीकरण लंबित है। इस मामले को लेकर कर्मियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने 28 सितंबर 2022 को इन कर्मियों के नियमितीकरण का आदेश भी दिया था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अबतक इस पर पूरी तरह अमल नहीं कर सका है। बीएयू प्रशासन ने मार्च 2023 में सिर्फ एक कर्मी का नियमितीकरण किया, जबकि शेष 26 कर्मियों का मामला अब भी लंबित है। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें न तो सेवा का उचित लाभ मिला है और न ही किसी प्रकार का स्थायित्व। साथ ही, कई कर्मियों के ईएसआई और पीएफ से संबंधित दस्तावेज भी स्पष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.