भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। देश और राज्य में पोषण सुरक्षा तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दलहन और तिलहन का उत्पादन बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। देश में दलहन-तिलहन की भरपूर आपूर्ति के लिए बीएयू प्रयासरत है। इसको लेकर विवि में वर्तमान में दलहनी फसलों से संबंधित 18 जबकि तथा तिलहनी फसलों से संबंधित 24 परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। तीसी (अलसी) के क्षेत्र में बिहार प्रगति कर रहा है। बीएयू देश में उत्पादित कुल नाभिकीय बीज का लगभग 22 प्रतिशत अकेले उत्पादित कर रहा है। यह बातें बीएयू के कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने सोमवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला के उद्घाटन पर अध्यक्षता करते हुए कही।इस मौके पर कुलपति सहित मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर व...