भागलपुर, जुलाई 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार कृषि विवि (बीएयू) का आईक्यूएसी सेल विशेष प्रतियोगिता का आयोजन कराएगा। यह चार मिनट का अनुसंधान-निष्कर्ष है। इसका आयोजन नौ से 10 जुलाई के बीच विवि के मिनी ऑडिटोरियम में होगा। इसमें एमएससी और पीएचडी के वैसे विद्यार्थी भी हिस्सा ले सकते हैं, जो पिछले सेमेस्टर (शीतकालीन, 2026) में अपनी थीसिस (सॉफ्ट बॉन्ड फॉर्म या अंतिम फॉर्म) जमा करा दिया है। आठ जुलाई तक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लेना है। इसके लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह के निर्देशन में आयोजन होगा。

प्रतियोगिता की प्रक्रिया आईक्यूएसी के समन्वयक ने इस संबंध में बीएयू के सभी कॉलेज के प्राचार्य को पत्र दिया है, ताकि विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिरकत...