बीएयू में आज से दो दिवसीय आम समागम, कई राज्यों की पहुंची वेरायटी
भागलपुर, जून 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सबौर स्थित बिहार कृषि विवि (बीएयू) में शनिवार से दो दिवसीय आम समागम की शुरुआत हो जाएगी। इसका उद्घाटन बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैय्यद अता हसनैन द्वारा संभावित है। इसके अलावा बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य लोग शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह करेंगे। अब तक एक हजार से ज्यादा आम की वेरायटी देश के अलग-अलग राज्यों से लाई गई हैं। आम समागम की तैयारी को लेकर कुलपति द्वारा गठित टीम जुटी हुई है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। आम समागम के उद्घाटन के साथ दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की भी शुरुआत कर्पूरी सभागार में होगी। बीएयू के मुताबिक आम समागम का थीम 'स्वाद, संस्कृति और समृद्धि का संगम' रखा गया है। यह भी पढ़ें- बीएयू में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.