रांची, मार्च 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट-2026) में शानदार सफलता दर्ज की है। बीएयू के कुल 10 छात्र सफल हुए हैं। इनमें वर्ष 2021-22 बैच के प्रियांश रंजन सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर 38वीं रैंक हासिल किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में राज कुमार, प्रत्यूष कुमार, आयुष कुमार, संकेत कुमार, अभिषेक कुमार, दिव्या कुमारी, दीपेश साव, अमित कुमार पाल और अनुप्रिया कुजूर शामिल हैं।एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उत्तम कुमार के अनुसार, ये सभी अभ्यर्थी 2021-24 के विभिन्न बैच से हैं। अब ये छात्र देश के प्रमुख संस्थानों में एमटेक व शोध कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। कुलपति डॉ. एससी दुबे और डीन प्रो. डीके रूसिया ने सभी को बधाई दी।

हिंदी ह...