भागलपुर, नवम्बर 13 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर के मार्गदर्शन में बुधवार को बिहार के खाते में कृषि के क्षेत्र में दो अवार्ड मिले हैं। इसमें मिथिलांचल मखाना उत्पादक संघ, पूर्णिया को मखाना उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2022-23 के लिए प्रतिष्ठित जीनोम सेवियर कम्युनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही बीएयू से जुड़े रोहतास जिले के प्रगतिशील किसान नकुल सिंह को खीरमोहन धान के लिए पुरस्कृत किया गया। ये पुरस्कार नई दिल्ली में पीपीवी एवं एफआरए (प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वेरायटीज एंड फर्मर्स राइट्स अथॉरिटी) के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया। यह पुरस्कार कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय राज्य मंत्रियों भागीरथ चौधरी और रामनाथ ठाकुर की उपस्थिति में प्रदान किया। बीएयू के ...