भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर के नौवें दीक्षांत समारोह का आयोजन चार अप्रैल को नहीं होगा। यह समारोह विवि प्रशासन ने स्थगित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से यह समारोह प्रस्तावित तिथि पर नहीं होगा। नई तिथि जल्द घोषित होगी। इसके लिए नई अधिसूचना विवि के वेबसाइट पर जारी की जाएगी। दरअसल, पूर्व से चार अप्रैल की तिथि बिहार के पूर्व राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान की सहमति से लोकभवन ने जारी किया था, लेकिन इससे पहले ही राज्यपाल बदल गए।अब नए राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैय्यद अता हसनैन को विवि की तरफ से कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने आमंत्रित किया है। उनके आगमन को लेकर लोकभवन द्वारा तिथि जारी की जाएगी। इसके बाद आयोजन होगा। विवि प्रशासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.