भागलपुर, जुलाई 19 -- फोटो है : बीएयू के एमएससी-पीएचडी में शामिल हुए 1547 विद्यार्थी कुलपति ने परीक्षा का लिया जायजा कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए की गई थी सख्ती ---------- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर में एमएससी एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। परीक्षा का आयोजन एक पाली में सुबह 11.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक हुआ। दोनों परीक्षाओं में कुल 1547 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह अपने अधिकारियों संग पहुंचे थे। उन्होंने सभी कमरों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। साथ ही वहां तैनात वीक्षकों को जरूरी निर्देश दिया है।

एमएससी कार्यक्रम के लिए आवेदक एमएससी कार्यक्रम में नामांकन के लिए कुल 1331 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 1242 अभ्यर्थ...