भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता केंद्र सरकार की पहल पर एक जून से 20 जून तक 'खेत बचाओ अभियान' की शुरुआत होगी। यह कार्यक्रम बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर के राज्यभर की सभी इकाइयों में भी आयोजित होगा। इसको लेकर बीएयू के कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने सभी डीन, निदेशक सहित अन्य इकाइयों के प्रधानों के साथ रविवार को ऑनलाइन बैठक की। इस बैठक में इस भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीआर) के महानिदेशक और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के सचिव डॉ. एमएल जाट जुड़े हुए थे। उन्होंने विशेष निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- खेत बचाओ अभियान: आज से मिट्टी की सेहत सुधारने को होगा जन जागरणबैठक का निर्णय बैठक के उपरांत कुलपति ने व्यापक स्तर पर अभियान संचालित करने का निर्णय लिया। विवि के सभी वैज्ञानिक, शिक्षक और विस्तार कार्यकर्ता इस एक माह के विशेष ...