रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) का 9वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को कांके स्थित मुख्य परिसर में आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। दीक्षांत समारोह में कृषि, बागवानी, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, वेटनरी, फॉरेस्ट्री, फिशरीज साइंस और डेयरी टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। कुल 387 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी। इनमें 335 स्नातक, 48 स्नातकोत्तर और चार शोधार्थी पीएचडी की उपाधि प्राप्त करेंगे।समारोह यह भी पढ़...