रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के सस्य विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार सिंह को सोयाबीन अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए फेलो अवार्ड प्रदान किया गया है। प्रोफेसर जयाशंकर तेलंगाना कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद में आयोजित सोयाबीन संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की वार्षिक समूह बैठक में यह अवार्ड दिया गया। सोयाबीन सोसाइटी ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट, इंदौर से प्रायोजित यह अवार्ड डॉ अरविंद को समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ केएच सिंह ने हैदराबाद में 7 अप्रैल को प्रदान किया। डॉ अरविंद कुमार सिंह बीएयू में विगत 22 वर्षों से शिक्षण व अनुसंधान कार्यों से जुड़े हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...