मुंबई, जनवरी 15 -- BMC Exit Polls: देश के सबसे अमीर नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव में वोटिंग पूरी हो चुकी है। विभिन्न एग्जिट पोल्स से साफ संकेत मिल रहे हैं कि बीजेपी-शिंदे शिवसेना (महायुति गठबंधन) को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। 227 वार्डों वाली इस महानगरपालिका में बहुमत का आंकड़ा 114 सीटें हैं, और अब तक जारी हुए एग्जिट पोल्स के नतीजों के अनुसार, मायानगरी में बीजेपी को भारी बहुमत मिलने की संभावना दिख रही है। एक नजर अब तक आए एग्जिट पोल्स के नतीजों पर...JVC एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को 59 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 23 सीटों का अनुमान है।एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बीजेपी और शिवसेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.