नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-92 में शुक्रवार शाम सड़क किनारे खड़े होकर भाई से बातचीत कर रहे बाइक सवार युवक को बीएमडब्ल्यू के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फेज-दो थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बीएमडब्ल्यू के चालक की खोजबीन शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के जिला पन्ना निवासी रामअवतार ने पुलिस को बताया कि व वर्तमान में बड़े भाई रामदास के साथ सेक्टर-92 में रहते हैं। दोनों भाई मजदूरी करते हैं। 12 दिसंबर की शाम करीब 7.30 बजे वह भाई रामदास के साथ सेक्टर-92 में बाइक खड़ी करके सड़क किनारे खड़े थे। दोनों भाई बातचीत कर रहे थे, तभी एक बीएमडब्ल्यू कार तेज गति से उनकी ओर आई। कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पहले रामदास को टक्कर मारी। उसके बाद उसकी बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ...