बोकारो, जून 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने गैंगस्टर प्रिंस खान के लोकल हैंडलर राकेश कुमार सिंह को गिरिडीह के डुमरी जीटी रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में 840 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बीएमडब्लू प्रोजेक्ट से रंगदारी मांगने और धमकी देने की साजिश में शामिल था। यह भी पढ़ें- झारखंड में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से 3 करोड़ की ठगी, 1 आरोपी गिरफ्तार; कई जिलों में फैला था जालपुलिस की प्रेस वार्ता मंगलवार को बालीडीह थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि राकेश ने इंटरनेट कॉल के माध्यम से प्रिंस खान को प्रोजेक्ट और उसके मैनेजर सुरेश सिंह की जानकारी उपलब्ध कराई थी। इसके बाद प्रिंस खान ने रंगदारी वसूलने की योज...