मथुरा, जून 19 -- भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के तत्वावधान में गुरुवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बीएमएस के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम 22 सूत्रीय ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार सिंह को दिया। ज्ञापन में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी 2026 से लागू किया जाये, न्यूनतम वेतनमान 72 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाये, बीएसएनएल में वर्ष 2017 से लंबित 7वां वेतनमान शीघ्र लागू हो,आशा को न्यूनतम 18 हजार व आशा संगिनी को 24 हजार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियमित किया जाए आदि मांगें की हैं। इस अवसर पर बीएसएनल से राजकुमार उपाध्याय, मनोज कुमार, सचिन , रिफाइनरी से रामजीत यादव, सुरेश यादव, विकास प्रताप सिंह, स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल से मुकेश गुप्ता, अजय, ...