बीएमएस की बैठक में बीड़ी मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर की गई चर्चा
जमुई, मई 15 -- झाझा, निज संवाददाता भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंजू देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीड़ी मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई। चर्चा में विशेष रोष बीड़ी मजदूरों की मजदूरी के मुद्दे को लेकर था। कहा गया कि सरकार ने मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 420 रुपए तय कर रखी है,किंतु मजदूरों को प्रति एक हजार बीड़ी बनाने पर मात्र एक सौ से 120 रुपए ही नसीब हो पाते हैं। बताया कि इस बावत श्रम अधीक्षक को भी आवेदन दिया गया था किंतु उनके द्वारा अब तक भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संघ ने बीड़ी मजदूरों को उनका वाजिब हक नहीं मिलने पर आगामी 18 जून को जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी है। इसके अलावा बीड़ी कंपनियों द्वारा मजदूरों का नाम पीएफ में नहीं जोड़े जाने से उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.