रामगढ़, मार्च 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के कामता स्थित बीएमएल फैक्ट्री के प्रभावित रैयतों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सीएसआर टीम को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। छह माह पूर्व लंबे संघर्ष के बाद विस्थापित रैयतों व फैक्ट्री प्रबंधन के बीच पोषक क्षेत्र की समस्याओं को फैक्ट्री प्रबंधन तक पहुंचाने और इसके समाधान के लिए सीएसआर टीम का गठन किया गया था। इस बीच सीएसआर टीम व फैक्ट्री प्रबंधन के बीच हर माह बैठक करने पर सहमति बनी थी। ताकि ग्रामीण अपनी बात सीधे प्रबंधन के समक्ष रख सकें। लेकिन छह माह बीत जाने के बाद अब तक एक भी बैठक नहीं हो सकी। निरंतर आवाज उठाने के बाद प्रबंधन की ओर से शनिवार की सुबह 11 बजे बैठक का समय निर्धारित किया गया था। सीएसआर टीम के सदस्य बैठक के लिए फैक्ट्री पहुंचे तो प्रबंधन ने पूरी टीम के साथ बैठक करने के बजाय केवल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.