रामगढ़, सितम्बर 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड के एचएएसपी ओएचसी विभाग की ओर से शुक्रवार को एचएएसपी एडमिन बिल्डिंग में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और बीमारियों की शुरुआती स्तर पर पहचान के उद्देश्य से किया गया।मेडिकल ऑफिसर डॉ. लेख राज के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 70 कर्मचारियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तचाप और ब्लड शुगर की जांच की गई। जांच में छह लोगों में उच्च रक्तचाप और दो लोगों में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा पाया गया। संबंधित लोगों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य निगरानी और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...