बीएफसीएल में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू आपातकालीन परिस्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया का दिया गया प्रशिक्षण
रामगढ़, जून 15 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में कर्मचारियों की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एनवायरनमेंटल हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग की ओर से आयोजित यह प्रशिक्षण 10 जून से शुरू हुआ है और लगभग एक माह तक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए संचालित किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों को घाव लगने पर प्राथमिक उपचार, जलने की स्थिति में आवश्यक चिकित्सा सहायता तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। साथ ही उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रतिभागियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.