रामगढ़, जून 30 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में आयोजित अरुणा बुधिया मेमोरियल कैरम एंड चेस टूर्नामेंट-2026 का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। कर्मचारियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, खेल भावना, टीमवर्क और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट में कैरम सिंगल्स प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों, कैरम डबल्स वर्ग में 16 टीमों तथा शतरंज प्रतियोगिता में 36 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार खेल कौशल, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धी भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद शतरंज प्रतियोगिता में ऋषभ गुप्ता विजेता बने। कैरम सिंगल्स में जितेंद्र प्रसाद ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि क...