बीएफए प्रवेश की जांच की मांग, 72 घंटे का अल्टीमेटम
वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी। बीएचयू में बीएफए प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए छात्र संगठनों ने बुधवार को एक बार फिर केंद्रीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन लेकर कुलपति से मिलने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने गेट पर ही रोके जाने के बाद जमकर नारेबाजी की। छात्र संगठनों ने प्रवेश में धांधली की जांच के अलावा 25 अगस्त को हुए प्रदर्शन के दौरान पुरुष सुरक्षाकर्मियों द्वारा छात्राओं से बदसलूकी के प्रकरण में भी कार्रवाई की मांग की। बीएफए प्रवेश परीक्षा देने वाली छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रैक्टिकल में अयोग्य अभ्यर्थियों को ज्यादा अंक देकर प्रवेश दिया गया। इस अनियमितता की शिकायत के बाद जांच के बजाए इसे दबाया जा रहा है। 25 अगस्त को इसी के लिए केंद्रीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने पर पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.