प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कर्मचारियों के हितैषी एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के संस्थापक सदस्य रहे बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा प्रयागराज की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलक्ट्रेट कोषागार स्थित पेंशनर कक्ष में जनपद अध्यक्ष आरपी पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान स्व. बीएन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।सभा में मुख्य अतिथि पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा, विशिष्ट अतिथि सुभाष चन्द्र पांडेय तथा मधुलिका सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बताया कि बीएन सिंह का 1966, 1986 तथा 1994-95 के ऐतिहासिक कर्मचारी आंदोलनों में योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। यह भी पढ़ें- वीएन सिंह की पुण्यतिथि पर पेंशनर ...