भागलपुर, जुलाई 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीएन कॉलेज में भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से बुधवार को तीन दिवसीय हस्तशिल्प संवर्धन एवं विकास प्रशिक्षण की शुरुआत कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। प्रशिक्षण का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कॉलेज के कुल 60 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जो विभिन्न हस्तशिल्प कलाओं की बारीकियों एवं तकनीकों का अध्ययन करेंगे। यह प्रशिक्षण 24 जुलाई तक चलेगा। प्राचार्य ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने तथा संस्थान एवं उसके हितधारकों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा। यह भी पढ़ें- बीएन कॉलेज में आज से तीन दिवसीय हस्तशिल्प कला का होगा प्रशिक्षण वे भारत ...