पटना, फरवरी 14 -- बीएन कॉलेज की पत्रिका अनुनाद के पारंपरिक खेल विशेषांक का शनिवार को विमोचन हुआ। पारंपरिक खेल से संबंधित उनके अनुभव आधारित रचनाओं का संकलन इस पत्रिका में हुआ है। इसकी जानकारी कॉलेज के प्राचार्य ने दी। इस अनुनाद पत्रिका के लोकार्पण समारोह के अवसर पर पटना विवि के कुलपति प्रो. नमिता सिंह, पीयू के पूर्व कुलपति प्रो. रासबिहारी प्रसाद सिंह, पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश समरेन्द्र प्रताप सिंह, नालंदा खुला विवि के वर्तमान कुलपति प्रो. रवीन्द्र कुमार, पटना विवि के पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रो. अनिल कुमार और पटना विवि शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अभय कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...