नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली। वैश्विक वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों बीएनपी परिबास और गोल्डमैन सैक्स ने मंगलवार को एनएसई पर अलग-अलग बड़े सौदों के जरिये बीएसई लिमिटेड में करीब 1.7 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,186 करोड़ रुपये में बेच दी। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, पेरिस स्थित बीएनपी परिबास ने अपनी सहयोगी कंपनी बीएनपी परिबास फाइनेंशियल मार्केट्स के जरिये मंगलवार को 44.51 लाख शेयर बेचे, जो बीएसई में 1.09 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। गोल्डमैन सैक्स ने अपनी इकाई गोल्डमैन सैक्स इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस आई लिमिटेड के जरिये 23.81 लाख से अधिक शेयर बेचे, जो मुंबई स्थित इस शेयर बाजार में 0.58 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...