गढ़वा, अप्रैल 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा में सोनपुरवा स्थित बीएनटी सेंट मैरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया है, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय परिणाम हासिल किया है। उससे स्कूल में उत्साह का वातावरण रहा। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं सतत मार्गदर्शन की परंपरा के फलस्वरूप इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यह भी पढ़ें- 98 फीसदी प...