बीएनए के रंगमंडल में सोमनाथ का चयन
गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रूपांतर नाट्य मंच, गोरखपुर के युवा रंगकर्मी सोमनाथ शर्मा का भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ के रंगमंडल में चयन हुआ है। रंगमंच के लिए विधिवत प्रशिक्षण देने वाले इस संस्थान में अप्रेंटिस के लिए किए गए साक्षात्कार में इनका चयन किया गया। देवरिया जिले के मढ़ौरा गांव के सोमनाथ के पिता भगवती शर्मा किसान हैं। वह विगत 5 वर्षों से गोरखपुर में रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय हैं। भारतेंदु नाट्य अकादमी रंगमंडल में चयनित होने पर रूपांतर नाट्य मंच के कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.