गिरडीह, अगस्त 23 -- गिरिडीह। बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा मंदिर मार्ग, नई दिल्ली के आह्वान पर वेद सप्ताह का शुभारंभ शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक हवन-यज्ञ के साथ हुई। यज्ञ में प्राचार्य, शिक्षक और छात्रों ने आहुति देकर वेदों एवं वैदिक संस्कृति के प्रति आस्था व्यक्त की। इसके बाद प्राचार्य सचिन गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। वेद सप्ताह 22 से 28 अगस्त 2026 तक मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों एवं समाज में वेदों, वैदिक संस्कृति तथा महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों के प्रति जनजागरूकता उत्पन्न करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को वेदों के ज्ञान, उनके जीवनोपयोगी संदेश और वैदिक संस्कृति के महत्व से अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: डीएवी अलकुसा में वे...