कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। बीएनएसडी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज के परिसर में एल्युमिनाई गैलरी की स्थापना होगी। इस संबंध में गुरुवार को पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष डॉ. शिवाकांत मिश्रा हस्ताक्षरित औपचारिक पत्र प्रधानाचार्य अमर सिंह चौहान को परिषद के महामंत्री गुरु चरण सिंह अरोड़ा ने सौंपा। कॉलेज के पूर्व छात्र राकेश त्रिपाठी, उपेन्द्र यादव, अशोक मिश्रा, अजय बाजपेई आदि उपस्थित रहे। इस गैलरी में कॉलेज के विशिष्ट पूर्व छात्रों पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उच्च प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक, वायुसेना के उच्च पदाधिकारी, खेल एवं अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की तस्वीरें और परिचय होगा। इसे पूर्व छात्र अपने संसाधनों से विकसित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...