मधेपुरा, मार्च 1 -- मधेपुरा। बीएनएमवी कॉलेज में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य , शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने गुलालाल लगा कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। समारोह में प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि होली आपसी सद्भावना को प्रगाढ़ करने वाला त्योहार है। उन्होंने सभी शिक्षक, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को होली की शुभकामना दी। मौके पर डॉ. सिकंदर कुमार, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. प्रेम सुंदर प्रसाद, डॉ. दीनानाथ पटेल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. मीरा भारती, डॉ. कुमकुम, मुकेश कुमार, सुजीत कुमार, समिति कुमार, वकील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...