मधेपुरा, अप्रैल 18 -- Bihar News: अगर आप मधेपुरा के बीएन मंडल यूनिवर्सिटी (BNMU) से बीएड करने की सोच रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, यूनिवर्सिटी ने नए सत्र (2026-28) से बीएड की फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है। अब छात्रों को दो साल के कोर्स के लिए 1 लाख रुपये के बदले डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। इस फैसले से छात्र संगठनों में काफी गुस्सा है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।क्यों बढ़ाई गई फीस? यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह फैसला राजभवन (राज्यपाल सचिवालय) से आए आदेश के बाद लिया गया है। 13 अप्रैल को पटना से इस बारे में चिट्ठी जारी हुई थी। अब यूनिवर्सिटी के अंदर चलने वाले बीएड विभाग और ...