भागलपुर, जनवरी 30 -- मधेपुरा निज संवाददाता ( बीएनएमयू के विज्ञान संकाय में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम कार्यक्रम के दूसरे दिन शोधार्थियों के लिए तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। जिनका मुख्य विषय आधुनिक शोध में प्रयुक्त टूल्स और टेक्नीक रहा। इन सत्रों का उद्देश्य प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था, ताकि वे अपने शोध कार्य को अधिक वैज्ञानिक, सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कर सकें। तीनों तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न आधुनिक उपकरणों, प्रयोगात्मक विधियों तथा विश्लेषणात्मक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बीएस झा ने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी एवं कौशल विकास आधारित कार्यक्रम शोधार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी ब...