मधेपुरा, अप्रैल 13 -- मधेपुरा निज संवाददाता ।बीएन मंडल विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर परीक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग परीक्षा संचालन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर (जून 2026) की विश्वविद्यालय परीक्षा मई के पहले सप्ताह से आयोजित होने की संभावना है। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने सभी पीजी हेड को पत्र भेजकर सतत आंतरिक मूल्यांकन (सीआईए) परीक्षाएं अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक आयोजित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि सी आई ए का अंक यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो सके। पीजी विभागाध्यक्षों ने सी आई ए परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। परीक...