मधेपुरा, अगस्त 24 -- मधेपुरा। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में सम्बद्ध कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों की समस्या समाधान को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सीनेट सदस्य सह फैक्टनेब के विश्वविद्यालय संयोजक प्रो. अरविंद कुमार राय ने बताया कि अनुदान नहीं वेतन मान की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में दो सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन की सफलता के लिए कॉलेज स्तर पर बैठक आयोजित की जा रही है। आंदोलन में विश्वविद्यालय के अधीन सभी सम्बद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वर्षों से काम कर रहे सम्बद्ध कॉलेज के शिक्षकों को उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में प्रधान परीक्षक नहीं बनाया जा रहा है जो दुखद है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: वेतन-पेंशन समेत नौ सूत्री मांगों को लेक...