मधेपुरा, मई 13 -- मधेपुरा निज संवाददाता । जिला मुख्यालय स्थित सीएम साइंस डिग्री महाविद्यालय परिसर में बुधवार को प्रधानाचार्य महासंघ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. देव प्रकाश ने की।

बैठक की चर्चा अध्यक्ष प्रो देव प्रकाश यादव ने पूर्व बैठक में लिये गये निर्णय को सभी सदस्यों को पढ़कर सुनाया। बैठक में संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में समस्याओं के निदान, पद सृजन एवं सृजित पद पर कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा सामंजन, कर्मचारियों की सेवा सामंजन, क्षतिपूर्ति की राशि की प्रतिपूर्ति पर विचार तथा सीआईए शुल्क पर विचार किया गया।

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष का बयान बैठक में महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष सह मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि हमें लोगों क...