सहरसा, अप्रैल 9 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय में पूर्व प्राचार्य डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. विमलेन्दु शेखर झा पर महिला संविदा कर्मी द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप को निराधार और बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए घोर भर्त्सना का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों, अतिथि सहायक प्राध्यापकों तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने भाग लिया। पूर्व प्राचार्य ने कहा की डॉ. विमलेंदु शेखर झा ने कुलपति का कार्यभार संभालने के बाद से ही विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक वातावरण को उच्चतर बनाया जहां महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम किया है। उनके संपूर्ण कार्यकाल में किसी महिलाकर्मी ने कभी किसी भी पुरूषकर्मी प...