रुद्रपुर, जुलाई 10 -- शक्तिफार्म। केशव सूर्यमुखी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। अनुस्था शाही ने 85.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, निकिता सरकार ने 81.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, अंजलि बिष्ट ने 79.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार दास ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने मेधावी छात्रों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...