मुजफ्फर नगर, जून 1 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा और शुचिता के साथ संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में कुल 433 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षा के लिए पहली परीक्षा 2383 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इसमें 2163 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 220 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली, जिसमें 2170 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 213 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर के पांच केंद्र बने थे, जिसमे चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज और एसडी कॉलेज रहा...