वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के मंगलवार को आए परिणामों में काशी की बेटियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। टॉप-20 में काशी की तीन बेटियों ने प्रदेश में स्थान बनाया तो 21वें स्थान पर भी काशी की मेधावी रही। वह मामूली अंकों से चूक गई। परिणाम जारी होने के बाद परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। इन बेटियों ने बीएड के बाद शिक्षा जगत के उन्नयन का लक्ष्य बना रखा है। मेहतन के बल पर पाया मुकाम यह भी पढ़ें- UP B.Ed. Result 2026 OUT: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट bujhansi.co.in पर जारी, Direct Linkप्रिया पटेल की सफलता वाराणसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में काशी की प्रिया पटेल ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। 341.994 अंक प्राप्त करने वाली प्रिया यूपी कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। सिंधोरा रोड के पास महुलिया गांव की रहन...